चीन की दिवार की पूरी जानकारी : History of Great Wall in China : Web Bharti

History of Great Wall in China

चीन का दिवार चीन के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में प्रसिद्ध है ! चीन की दिवार दुनिया की सबसे लम्बी विशाल दिवार में से एक है ! कहा जाता है की यह दिवार अंतरिक्ष से भी दिखाई पड़ता है ! वैसे तो चीन के दिवार बनाने की कल्पना चीन के पहले सम्राट "किन शी हुयांग" ने की थी, लेकिन इन्होनें इसे नहीं बनवा पाया इसके मरने के सैकड़ों सालों बाद इस दिवार का निर्माण कार्य आरंभ किया गया था ! इसके निर्माण कार्य में बहुत सारे सम्राटों का योगदान है !

 इस दिवार की कुल लम्बाई लगभग 21195 किलोमीटर है जो वास्तव में आश्चर्य की बात है ! चीन के दिवार के निर्माण का मुख्य उदेश्य चीन की उत्तरी भाग से होने वाले कबीलाई हमलों से बचने और दुश्मनों से चीन की सीमा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चीन के सबसे लम्बे इस विशाल दिवार का निर्माण करवाया गया था ! इस दिवार के निर्माण में ईट, पत्थर, मिटटी, धातु, लकड़ी जैसे वस्तुओं का प्रयोग कर के किया गया था ! इस दिवार की मजबूती बरकरार रखने के लिए चावल के घोल का प्रयोग किया गया था ! 

इस दिवार के निर्माण में सैकड़ो वर्षों का समय लगा था और इस दिवार की उचाई 7.8 मीटर और चौड़ाई 5 मीटर है ! 

History of Great Wall in China


चीन के इस विशाल दिवार से जुडी कई बातें प्रचलित है ! कहा यह भी जाता है की इस दिवार के निर्माण कार्य में लगभग बीस लाख मजदूर लगे थे जिसमे से दस लाख से अधिक लोगों की जानें चली गयी थी ! इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हो गयी थी की उसे फेकने की जगह नहीं थी जिसके कारण मारे गए लोगों को इस दिवार के नीचे दफना दिया गया था ! यही कारण है की इसे दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान भी कहा जाता है ! हालाँकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह आज तक रहस्य बन कर रह गया है !

चीन की इस महान दिवार को यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल में 1987 में शामिल किया गया था !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement