ताजमहल की प्रेम कहानी : शाहजहाँ और मुमताज महल - Taj Mahal History in Hindi : Web Bharti

Taj Mahal History in Hindi


ताजमहल का इतिहास बहुत ही दिलचस्प है ! इसे पुरे विश्व के सुन्दरतम इमारतों में से एक माना जाता है ! ताजमहल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा  शहर  में स्थित है ! इस ईमारत का निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में अपने प्रेम को हमेशा के लिए अमर रखने के लिए बनवाया था ! 

ताजमहल एक विशाल मकबरा है ! आपको बता दूँ की ताज महल को "मुमताज का मकबरा" भी कहा जाता है !
ताजमहल शाहजहाँ और मुमताज महल के बेइन्तिहा मोह्हबत का प्रतीक है !
यह अपनी खूबसूरती के लिए पुरे विश्व के 7 अजूबों में से एक अजूबा है ! जो हमारे भारत देश में स्थित है ! ताजमहल को 1983 ई. में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल के रूप में नामित किया गया था !
1631 ई. में जब मुमताज महल ने अपने 14वें संतान को जन्म दे रही थी, तभी अत्यधिक प्रसव पीड़ा की वजह से उनकी मौत हो गयी थी ! 

शाहजहाँ के सबसे प्रिय बेगम (पत्नी) मुमताज महल की मौत के कारण पूरी तरह से टूट चूका था, और इसने अपने प्रेम को सदा अमर रखने के लिए "मुमताज का मकबरा" बनाने का फैसला लिया जो बाद में ताजमहल के नाम से मशहूर हो गया, इसलिए इसे शाहजहाँ और मुमताज के बेइंतिहा प्रेम का प्रतीक के रूप में जाना जाता है ! 

ताज महल में मुमताज महल की कब्र स्थित है, जिसे शाहजहाँ ने अपनी बेगम (पत्नी) की मृत्यु के बाद बनवाया था ! इसके अलावा ताज महल में शाहजहाँ  की कब्र भी स्थित है !
इसका निर्माण कार्य 1632 ई. में शुरू हुआ था और 1653 ई. में बनकर पूरा हुआ था ! इस भव्य ईमारत के निर्माण के लिए लगभग 20 हजार शिल्पकारों, उस्तादों, बागवानों एवं मजदूरों की भर्ती की गयी थी ! ताजमहल में मुमताज के साथ शाहजहाँ के कई और भी मकबरें है !

इसके निर्माण के लिए संगमरमर पत्थर राजस्थान के मकराणा से एवं अन्य कई प्रकार के कीमती पत्थरों एवं रत्न बगदाद, तिब्बत, इजिप्ट, रूस, ईरान, अफगानिस्तान, जैसे कई देशों से भारी कीमतों पर लेकर ताजमहल का निर्माण करवाया गया था !

ताज महल से एक मिथ भी जुड़ा हुआ है कि ताजमहल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मुग़ल शासक शाहजहाँ ने अपने सभी कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे ! ताकि पूरी दुनियाँ में ताज महल जैसा अन्य कोई भी ईमारत नहीं बनाया जा सके !

इतिहासकारों के अनुसार इस भव्य ईमारत के निर्माण के लिए शाहजहाँ ने उस समय 20 लाख रूपए की लागत खर्च किये थे जो कि आज के अनुसार 830 मिलियन डॉलर के बराबर मानी जाती है !
ताज महल की सुंदरता को बरकार रखने के लिए ताजमहल के पीछे बहते यमुना नदी जो इसकी सुंदरता को चार चाँद लगा देता है !

इस खूबसूरती के नायाब हीरे को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक सालों भर यहाँ आते है और चांदनी रात में चाँद की रौशनी से नहायी हुई बेइंतहां मोहब्बत की इस नमूने का दीदार करते है। 

आगरा में ताजमहल के अलावा और भी देखने लायक स्थान है :-
फतेहपुर सिकरी, आगरा फोर्ट (रेड फोर्ट), रामबाग, महताब बाग, जामा मस्जिद इत्यादि ! 

ताज महल से जुड़े FAQ 

1. ताज महल कहाँ स्तिथ है - आगरा उत्तर प्रदेश में 
2. ताज महल किसने बनवाया था - शाहजहाँ ने 
3. ताजमहल का निर्माण क्यों किया गया था - शाहजहाँ  की बेगम की मृत्यु पर शाहजहाँ और मुमताज बेगम के प्रेम अमर रहने के लिए 
4. ताजमहल बनाने पर किसने विरोध किया था - शाहजहाँ के पुत्र औरंगजेब ने 
5. ताजमहल कब बनकर तैयार हुआ था ?- 1653 ई. में 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement